Breaking News

रुद्रपुर में विधिक साक्षरता शिविर छात्रों ने लिया भ्रष्टाचार के खिलाफ सजग रहने का संकल्प…. उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को नई उड़ान सीएम धामी ने 142 असिस्टेंट प्रोफेसरों को दी नियुक्ति, बोले “हर जिले में होगा मेडिकल कॉलेज”…. कृषि से रक्षा तक, युवा तकनीक से रचेंगे नए भारत की कहानी IIT रुड़की में शुरू हुआ स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2025…. सीएम धामी बोले – सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब “सोशल चेंज मेकर्स”, समाज में ला सकते हैं बड़ा बदलाव…. देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद ने पकड़ा तूल महिला कॉन्स्टेबल का प्रदर्शनकारी नर्सिंग अधिकारी पर थप्पड़, वीडियो वायरल…. हाईकोर्ट की फटकार: सूखाताल झील सौंदर्यीकरण में देरी क्यों? तीन महीने में रिपोर्ट न देने पर DDA को लगाई लताड़….

सीएम धामी का रुद्रपुर दौरा, निवेश उत्सव की तैयारियों पर ली समीक्षा….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर – जिला मुख्यालय पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का महापौर विकास शर्मा ने हैलीपैड पर गुलदस्ता देकर स्वागत किया। 19 जुलाई को स्टेडियम में आयोजित होने जा रहे उत्तराखण्ड निवेश उत्सव से पूर्व तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार दोपहर को हैलीकॉप्टर से पुलिस लाईन स्थित हैलीपैड पहुंचे। यहां महापौर विकास शर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पार्टी के लोगों से सादगी के साथ मुलाकात की और निवेश उत्सव के आयोजन को सफल बनाने में जुटने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता सर्वेक्षण में रूद्रपुर नगर निगम को बड़ी सफलता मिलने पर महापौर विकास शर्मा को बधाई भी दी।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ स्टेडियम पहुंचकर केन्द्रीय गृह मंत्री के आगमन और उत्तराखण्ड निवेश उत्सव के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होनंे अधिकारियों से जानकारी लेते हुए सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने को कहा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मंच, दर्शक दीर्घा, सुरक्षा घेरे, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, मीडिया व्यवस्था और आपात चिकित्सा सेवाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

और पढ़ें

error: Content is protected !!