हल्द्वानी – आशा शुक्ला पर्यावरण संतुलन में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। इसके लिए वह समय-समय पर पौधरोपरण अभियान चलाती रही हैं। उनका मानना है कि पौधरोपण के साथ-साथ रोपित पौधों की देखरेख करना भी सभी का परम कर्तव्य है। साथ ही वह कात्यानी फाउंडेशन नामक संस्था के माध्यम से कोरोना संक्रमणकाल में जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने में जुटी रही। उन्होंने कोरोना काल में सभी को मास्क, सेनिटाईजर वितरण किया और अन्य कई तरह से भी लोगों तक मदद पहुंचाई। इसके अलावा वह निर्धन बच्चों की शिक्षा में भी अपने स्तर से मदद पहुंचाती रहती हैं। जिसे देखते हुए अलहाफिज अकादमी फॉर कल्चर पीस, लिटरेचर एंड द आर्ट्स (एजिस्ट) के प्रेसीडेंट फाउंडर ओपर चेयमैन डॉक्टर मोहम्मद अब्दुल हाफिज और सेफ ओडिशा मेक ग्रीक आवर वर्ल्ड संस्था (इंडिया) ने उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि से अलंकृत किया है।

Skip to content











