रुद्रपुर – राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचारनिवारण संस्था द्वारा मुख्य अग्निशमन अधिकारी उधम सिंह नगर ईशान कटारिया एवं अग्निशमन अधिकारी रुद्रपुर महेश चंद्र की उपस्थिति में फायर स्टेशन रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम में फायर स्टेशन जसपुर से फायर सर्विस चालक संदीप कुमार असनावडे को उनके अग्निशमन कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन,मानव कल्याण क्षेत्र में किए गए अनेक कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर व फूलमाला पहना कर सम्मानित किया गया । संस्थान द्वारा अग्निशमन विभाग की अत्यंत प्रशंसा की गई तथा अग्निशमन विभाग का आभार व्यक्त किया गया
