Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

महापौर ने स्वामी उपेन्द्रानंद जी महाराज से लिया आशीर्वाद….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर – महापौर विकास शर्मा ने रविन्द्र नगर स्थित मनकामेश्वर मंदिर में नेमीशरण से पधारे उपेन्द्रानंद जी महाराज से भेंट करते हुए उनका आशीर्वाद लिया और नगर आगमन पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर महापौर ने मंदिर के महंत स्वामी नारायण चैतन्य जी महाराज के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया और मंदिर में होने वाले निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए नगर निगम की ओर से मंदिर के निर्माण कार्यों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि मंदिर के विकास के लिए नगर निगम के स्तर से जो भी संभव होगा वह किया जायेगां उन्होंने कहा कि शहर के सभी प्रमुख मंदिरों को सजाने और संवारने का उन्होंने संकल्प लिया है। अटरिया मंदिर से इसकी शुरूआत हो चुकी है जल्द ही शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी कई विकास कार्य कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ साथ मंदिरों का सौंदर्यीकरण भी उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान विजय फुटेला,सुरेश मदान, अजय फुटेला, अशोक अरोड़ा, सुभाष खंडेलवाल, अनीता फुटेला, बल्ला माता, आस्था फुटेला, शशि अरोड़ा आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!