Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

स्टंटबाज़ी पर चला मल्लीताल पुलिस का डंडा – पांच युवक हिरासत में, वाहन सीज़, लाइसेंस निरस्त…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

मल्लीताल – सड़क पर स्टंट कर रहे युवकों के खिलाफ मल्लीताल पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए पाँच स्टंटबाज़ों को हिरासत में लिया है। वाहन संख्या HR 43 E 6085 को खतरनाक और लापरवाह तरीके से चलाए जाने की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक हेमचंद पंत के निर्देशन में मंगोली क्षेत्र में तत्काल चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने अमन पुत्र धर्मवीर सिंह, निवासी रेवाड़ी, हरियाणा को वाहन को जानलेवा ढंग से चलाते हुए पकड़ा। वाहन में सवार चार अन्य युवक खिड़कियों से बाहर झुककर शोरगुल और हुड़दंग मचा रहे थे, जिससे अन्य राहगीरों और वाहनों की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था।

पुलिस द्वारा मौके पर ही वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज़ कर लिया गया। चालक का ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर उसे निरस्त करने की संस्तुति रिपोर्ट संबंधित प्राधिकरण को भेजी जा रही है।

चेकिंग टीम में शामिल अधिकारी:

  1. उपनिरीक्षक विजय कुमार
  2. कांस्टेबल मनीष कुमार

पुलिस की सख़्त अपील:

“रोड पर स्टंट न करें, यह आपकी और दूसरों की ज़िंदगी के लिए खतरा है। यह महज़ स्टाइल नहीं, कानूनन अपराध है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।”

और पढ़ें

error: Content is protected !!