Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन को मिला सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का पुरुस्कार….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

मयूर थिएटर में आयोजित लोसा (लैंसडौन ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन) द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह में आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन को  शहर में सत्र 2024-25 का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय  का अवार्ड प्रदान किया गया l विद्यालय को यह अवार्ड  पूरे सत्र के दौरान आयोजित विभिन्न अंतरविद्यालयी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, वी.एस.एम, कमांडेट जी.आर.आर.सी लैंसडौन थे।

विशिष्ठ अतिथि सोनिया रावत आनंद, एक प्रसिद्ध समाज सेविका, एवं गायिका, द्वारा यह अवार्ड  स्कूल के प्रधानाचार्य को प्रदान किया गया।

विद्यार्थियों के विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग, विद्यालय के नेतृत्व क्षमता, शैक्षिक गतिविधियां, उत्तम शैक्षिक परिणाम, पाठ्य सहगामी क्रियाएँ, खेल गतिविधियां तथा विद्यालय की बेहतरीन  सुविधाएं इस अवार्ड का प्रमुख आधार बनी।

यह अवार्ड विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेन्द्र दत्त सुंद्रियाल ने ग्रहण किया और  संस्था का आभार व्यक्त करते हुए इस सम्मान को शिक्षकों, विद्यार्थियों व अन्य सभी सदस्यों के सम्मिलित प्रयासों का प्रतिफल बताया।

उन्होंने  स्कूल मैनेजमेंट के कुशल मार्गदर्शन व निरंतर सहयोग के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

अंत में प्रधानाचार्य ने कहा कि स्कूल इसी तरीके से आगे भी बच्चों के सर्वांगीण विकास  और नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तत्पर रहेगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!