नशे के लिए की थी चोरी, लाखो का सामान बरामद,देखें कहा की ये खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – (वसीम हुसैन)  19 सितंबर को ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक घर मे हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियो से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है। नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए दो युवको ने19 – 20 सितंबर की रात में ट्रांज़िट कैम्प मेन बाजार स्थित मेडिकल स्वामी के घर मे सेंध लगा कर लाखो रुपये के जेवरात व 30 हजार की नगदी में हाथ साफ कर दिया था।कल  देर रात पुलिस टीम द्वारा मोदी मैदान के पास से दोनों आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। आरोपियो से चोरी की गई ज्वेलरी सहित 6 हजार रुपये भी बरामद कर लिया है। घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने घटनास्थल के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। जहां पुलिस को कुछ संदिग्ध दिखाई दिए। करीब 45 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद एक टीम को अहम सुराग हाथ लगे। जिसके बाद कल देर रात्रि में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम ग्राम रायपुर निवासी सिकंदर और वार्ड नंबर चार, दिनेशपुर निवासी अजय वाला बताया। उन्होंने कहा कि वह स्मैक और नशीले इंजेक्शन के आदि है इसलिए चोरी करते थे। एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि दोनों युवकों से चोरी का माल बरामद कर लिया है। दोनों युवक नशे के लिए चोरी किया करते है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!