हल्द्वानी – (निशा) नगर आयुक्त ने नगर निगम में 6 बजे बाद कर्मचारियों सहित सभी लोगों के आने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है |जरुरी काम को लेकर अगर किसी कर्मचारी को 6 बजे बाद कार्यालय में रुकना पड़ता है तो उन्हें एस एन ए से इसकी अनुमति लेनी होगी | नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया बहुत समय से नगर निगम कार्यालय में साम 6 बजे बाद शराब पिने की शिकायतें मिल रही थी | इसी को देखते हुए अब नगर निगम कार्यालयों में सीसीटीवी लगाने के आदेश दिए हैं | और उन्होंने कहा सभी कर्मचारियों को 6 बजे तक कार्यालय छोड़ना होगा | नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने यह भी बताया कि अमृत महोत्सव में होने वाले कार्यक्रमों की सूची तैयार की जा रही है। अमृत महोत्सव के तहत नगर निगम में 29 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा |

Skip to content











