Breaking News

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने,ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसी क्रम को समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 06 (यातायात कोटद्वार-03, लक्ष्मणझूला-02, कोटद्वार-01) वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर उनके डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही जनपद में चलाये सघन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 142 वाहन चालकों के विरूद्ध पुलिस द्वारा कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!