Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

हरिद्वार ज़मीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई: दो IAS, एक PCS अफसर समेत 12 अधिकारी निलंबित….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार – उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार में 15 करोड़ रुपये की ज़मीन को 54 करोड़ रुपये में खरीदने के मामले में कड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में दो IAS अधिकारियों, एक PCS अधिकारी समेत कुल 12 अधिकारियों को निलंबित किया गया है।

निलंबित अधिकारी:

  • कर्मेन्द्र सिंह – जिलाधिकारी, हरिद्वार
  • वरुण चौधरी – पूर्व नगर आयुक्त
  • अजयवीर सिंह – उप जिलाधिकारी
  • निकिता बिष्ट – वरिष्ठ वित्त अधिकारी
  • कमलदास – तहसील प्रशासनिक अधिकारी
  • विक्की – वरिष्ठ व्यक्तिगत सहायक
  • रवीन्द्र कुमार दयाल – सहायक नगर आयुक्त
  • आनंद सिंह मिश्रवाण – अधिशासी अभियंता
  • लक्ष्मीकांत भट्ट – कर एवं राजस्व अधीक्षक
  • दिनेश चंद्र कांडपाल – अवर अभियंता
  • वेदवाल – संपत्ति लिपिक (सेवा विस्तार समाप्त)

यह घोटाला सरकारी ज़मीन की अनुचित खरीद-बिक्री और नियमों की अनदेखी से जुड़ा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। इस कार्रवाई से सरकार ने भ्रष्टाचार के प्रति अपनी शून्य सहिष्णुता नीति को स्पष्ट किया है। यह कदम उत्तराखंड की प्रशासनिक और राजनीतिक संस्कृति में बदलाव का संकेत देता है, जहां सत्ता में बैठी सरकार ने अपने ही सिस्टम में बैठे शीर्ष अधिकारियों पर सीधा और कड़ा प्रहार किया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!