काशीपुर – (सुनील शर्मा) काशीपुर के आईटीआई थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी ने उत्तराखंड मित्र पुलिस की मानवता दिखाते हुए, कृष्णा हॉस्पिटल में ब्लड देकर मानवता की मिसाल कायम की |जहां एक तरफ उत्तराखंड के डीजीपी ने मिशन हौसला चला तो उसी मिशन हौसले के तहत आईटीआई थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी ने रक्तदान किया | आपको बता दे जहां अपराधियों की नकेल कसने में विघादत्त जोशी सबसे अव्वल माने जाते हैं तो ऐसे में मानव की सेवा करने मे भी वो अव्वल दिखाई दिये।आईटीआई थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी ने कहा हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। ताकि रक्त जरूरतमंद लोगों के काम आ सके, उन्होंने कहा मैने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया है और कहा हर व्यक्ति को अपनी मानवता दिखाते हुए एक दूसरे की मदद करनी चाहिए जिससे कोई भी व्यक्ति परेशान नही होगा | उन्होंने देश के युवाओं से रक्तदान करने की भी अपील की |

Skip to content











