Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

लालकुआं में तिरंगा यात्रा: भाजपा ने वीर जवानों की शौर्यगाथा को किया सलाम….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – भारतीय जनता पार्टी की हल्दूचौड मंडल ईकाई ने बुधवार शाम ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और वीर जवानों सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली। यहां हल्दूचौड मंडल के अध्यक्ष रोहित उर्फ विजय दुम्का के नेतृत्व में यात्रा पंचायत घर से शुरू हुई जो मुख्य बाजार स्थित एसबीआई बैंक पर तक पहुंची। सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिन्दूस्तान जिंदाबाद, पकिस्तान मुर्दाबाद,भारत माता की जय, भारतीय सेना की जय के गगनभेदी नारे लगाए।

वही कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल सैन्य कार्रवाई नहीं बल्कि आत्मरक्षा और राष्ट्र सम्मान की पुनर्स्थापना का संकल्प है। वही भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि है बल्कि पूरे देश को आंतकवाद के खिलाफ एकजुट होने का संदेश है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने राष्ट्रीय स्वाभिमान को मजबूत किया है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश खुल्बे, मंडल उपाध्यक्ष अशोक सिंह, सरिता देवी, विनोद कुमार, सुरेंद्र मालवाल,दया किशन दुम्का,बच्ची सिंह रावत, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!