Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

महाराज ने मृतक के शव के साथ अमानवीय हरकत का लिया संज्ञान….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र स्थित विकासखण्ड बीरोंखाल के सुखई में वाहन दुर्घटना में मृतक, कुंड निवासी संदीप के शव को अस्पताल प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा में बांध कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की अमानवीय घटना का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए कहा है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज के विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल स्थित विकासखण्ड बीरोंखाल के सुखई में बुधवार को वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी।

जिसमें एक महिला बिलेश्वरी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि कुंड निवासी संदीप की रामनगर में इलाज के दौरान मृत्यु के बाद उसके शव को अस्पताल प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा में बांध कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की अमानवीय घटना सामने आने के पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए महाराज ने दूरभाष पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत और नैनीताल के सीएमओ डा. हरीश पंत से बात कर दोषियों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही के लिए कहा। घटनाक्रम के बाद फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सीएमएस के जवाब तलब किये गये हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!