Breaking News

कांग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो कर सकती है क्षेत्र का विकास – मेहरोत्रा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – (सुनील शर्मा) काशीपुर युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्व॰मुकेश मेहरोत्रा के पुत्र अर्पित मेहरोत्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को ही मजबूत बनाना होगा तभी क्षेत्र का संपूर्ण विकास होगा । कांग्रेसी कार्यकर्ता अर्पित मेहरोत्रा ने कहा कि भाजपा सरकार में क्षेत्र कि जो दुर्दशा हो रही है वह किसी से छुपी नहीं है आज काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कि आश में जनता स्वयं को भी कोश रही होगी कि जिसे हमने चुनाव में जिताकर विधानसभा में भेजा उस व्यक्ति ने क्षेत्र के विकास पर ध्यान न दे कर मात्र औपचारिकता ही निभाई हैं‌। अर्पित मेहरोत्रा ने क्षेत्र कि जनता से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को ही आगामी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करा कर काशीपुर विधानसभा क्षेत्र का संपूर्ण विकास कराने का आवाहन किया और कहा किसी भी प्रकार से किसी के बहकावे में न आ कर कांग्रेस को ही मजबूत बनाना होगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!