रोटरी क्लब कोटद्वार द्वारा आयोजित बहुआयामी कार्यक्रम में छात्रों को किया गया सम्मानित….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार रोटरी क्लब कोटद्वार ने नजीबाबाद रोड स्थित रोटरी सामुदायिक केंद्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें शिक्षा, प्रेरणा और सामाजिक जागरूकता के विभिन्न पहलुओं को उजागर किया गया। इस अवसर पर इन्ट्रेक्ट क्लबों को चार्टर प्रदान किया गया, मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, प्रेरक वार्ता का आयोजन हुआ और एक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडल 3100 के मनोनीत मंडलाध्यक्ष डॉ. काव्य सौरभ रस्तोगी ने किया। उन्होंने बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और समाज एवं देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष गुरूबचन सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाओं को उभारना है।

कार्यक्रम के दौरान, डीएवी पब्लिक स्कूल और रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उमरावनगर के इन्ट्रेक्ट क्लबों को चार्टर प्रदान किया गया। इन क्लबों के अध्यक्ष हिमानी नेगी, दीक्षा गौड़, सचिव राधिका सुन्दरियाल और आदित्य ध्यानी ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रेरक वार्ता में अनुराग शर्मा और निशिथ माहेश्वरी ने छात्रों को करियर के बारे में मार्गदर्शन किया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए, उत्तराखंड बोर्ड की प्रियांशी रावत और राखी नेगी, सीबीएसई बोर्ड की अमायरा सिंघल और युगरत्न सिंह रावत, तथा आईसीएसई बोर्ड की अश्मि पुंडीर और जिया गुप्ता को प्रशस्तिपत्र प्रदान किए गए।

 

क्विज प्रतियोगिता में 10 स्कूलों के 35 छात्रों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के विजेता रहे:

प्रथम: वशिष्ट नेगी और सक्षम अग्रवाल (आर पी पब्लिक स्कूल)

द्वितीय: अक्षित जोशी और दीपक गुसाईं (मदरलैंड एकेडमी)

तृतीय: आदित्य ध्यानी और शरदुल थपलियाल (डीएवी पब्लिक स्कूल)

कार्यक्रम का संचालन कमल गुप्ता ने किया और इस आयोजन में रोटरी क्लब के कई सदस्य उपस्थित थे, जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!