Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

हल्द्वानी डेमोग्राफी चेंज की गिरफ्त में हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में प्राधिकरण ने ध्वस्त की अवैध कॉलोनी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – गौलापार के देवला तल्ला पजाया क्षेत्र में अवैध रूप से काटी गई प्लाटिंग पर विकास प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाते एक अवैध कॉलोनी की प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। गौला पार में प्रस्तावित हाई  कोर्ट भूमि परिसर के सामने उक्त कालोनी काटी गई और इसमें मुस्लिम समुदाय की पूरी बस्ती बसा  दिए जाने की शिकायतें सीएम हेल्पलाइन में दर्ज की गई थी ,

जानकारी के अनुसार इसमें आनन फानन 111 रजिस्ट्री की गई थी  जिसमें से 109 मुस्लिम समुदाय के लोगों में रजिस्ट्री की गई ,इनमें से ज्यादातर बाहरी राज्यों के मुस्लिम बताए गए है। सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी वाजपेई के नेतृत्व में जेसीबी से ये अवैध रूप से प्लॉट ध्वस्त किए गए, जानकारी के अनुसार, लगभग तीन हेक्टेयर भूमि पर बिना अनुमति के प्लाटिंग की जा रही थी।

इस संबंध में डीएम  वंदना सिंह के निर्देश पर उपजिलाधिकारी , तहसीलदार ने जांच भी की थी और इसके बाद  प्राधिकरण की ओर से चालान और नोटिस जारी किए गए थे। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए, जिनका दावा था कि उन्होंने उक्त जमीन खरीदी है और उसी पर प्लाटिंग कर रहे थे। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने कहा कि अवैध निर्माण या प्लाटिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!