Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

लालकुआं में शादी की खुशी मातम में बदली: बग्गी चालक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – बरेली रोड के एक बैंक्वेट हॉल में दूल्हे को लेने जा रहे बग्गी वाले को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक बग्गी चालक के दोनों पैरों पर चढ़ गया। राहगीरों ने लहूलुहान घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

बताते चलें कि जटपुरा, अजीबनगर रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी शाहिद (55 वर्ष) पुत्र अब्दुल नवी शादी और धार्मिक जुलूस आदि में घोड़ा बग्गी चलाता है।एक महीना पहले शाहिद घोड़ा बग्गी लेकर रोजगार की तलाश में हल्द्वानी आया था। वह बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में एक बगीचे में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक शनिवार को तीनपानी के पास से मिलन बैंक्वेट हाल में एक शादी थी। शाहिद को यहां बुकिंग मिली थी। उसे आठ बजे बग्गी लेकर दूल्हे को लेने जाना था। तीनपानी पर पहुंचते ही वह बग्गी मोड़ने लगा। इस बीच लालकुआं की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उसे चपेट में ले लिया।

बाग्गी चालक को लोगों ने डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजन शव रामपुर ले गए। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि ट्रक चालक वाहन समेत फरार है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!