Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

पाटीसैंण बाजार बनेगा स्वच्छता का मॉडल: मुख्य विकास अधिकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

व्यापार सभा की बैठक में व्यापारियों से किया सहयोग का आह्वान

पौड़ी- मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने शुक्रवार को पाटीसैंण में व्यापार सभा के साथ बैठक कर व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। बैठक में व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने बाजार क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं सामने रखीं, जिनमें सुलभ शौचालय, स्ट्रीट लाइट, पेयजल टैंक निर्माण, पाठीसैंण में पुल निर्माण सहित अन्य समस्याएं शामिल थीं। सीडीओ ने कहा कि पाटीसैंण बाज़ार को स्वच्छता के क्षेत्र में एक मॉडल बाज़ार के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे अन्य ग्रामीण बाजारों को भी इससे प्रेरणा मिल सके। उन्होंने दुकानदारों को कहा कि वे अपनी दुकानों में सूखे और गीले कूड़े के लिए अलग-अलग डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखें और ग्राहकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन की ओर से बाजार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा और आमजन के सहयोग से ही स्वच्छता अभियान को सफल बनाया जा सकेगा। इस दौरान उन्होंने व्यापार सभा को भरोसा दिलाया कि बाजार क्षेत्र की समस्याओं को जल्द पूर्ण किया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रशासक नीरज पांथरी, खंड विकास अधिकारी नरेश चंद्र सुयाल, एडीपीआरओ प्रदीप सुंदरियाल, ग्राम प्रशासक सुधीर कोहली व देवेश सुंदरियाल, व्यापार सभा से मन्नी असवाल, टैक्सी यूनियन से नंदन सिंह असवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!