नहर में गिरने से हुई 35 वर्षीय युवक की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – (उधम सिंह राठौर) रामनगर में चोरपानी के पास एक युवक नाहर में गिर गया | जिसके बाद 8 किलो मीटर दूर युवक का शव हुआ बरामद घटना से परिजनों में कोहराम मचा है । रामनगर में आज दूसरी घटना से रामनगर क्षेत्र दहल गया. बता दें कि पहली घटना आज गर्जिया के पास कोसी नदी में 10 वर्षीय युवक के डूबने के बाद हुई मौत से परिजनों में कोहराम मचा. वही फिर रामनगर के चोरपानी के पास से बहने वाली बड़ी नहर में एक युवक गिर गया जिसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को आसपास के लोगों ने  दी| जिस पर पुलिस की टीम ने तुरंत ही बड़ी नहर में चल रहे पानी को कम करवाया, और युवक का रेस्क्यू शुरू किया गया लगभग दो से ढाई घंटे बाद युवक को  रेस्क्यू कर लिया जिसको तुरंत ही उपचार के लिए रामनगर संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया | वही फायरबिर्गेड़ निरीक्षक किशोर उपाध्याय ने बताया कि युवक लगभग 35 वर्ष का है, उन्होंने कहा कि युवक के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. वही कुछ देर बाद ही युवक की शिनाख्त रामनगर के हिम्मतपुर डोटियाल पान सिंह पुत्र अनिल सिंह नेगी के रूप में हुई. जो टेंपो चलाने का कार्य करता था. सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पुलिस अब कल सुबह युवक का पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई करेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!