Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

काशीरामपुर तल्ला के लोगों ने तहसील में किया प्रदर्शन एक व्यक्ति पर समुदाय विशेष को भूमि बेचने का लगाया आरोप….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार – एक व्यक्ति पर समुदाय विशेष को भूमि बेचने का आरोप लगाते हुए काशीरामुपर तल्ला के लोगों ने तहसील में पहुंचकर प्रदर्शन किया। कहा कि व्यक्ति आसपास के परिवारों को धमकी भी दे रहा है। हालत यह है कि शिकायत के बाद भी अब तक व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को काशीरामुपर के लोग तहसील परिसर में पहुंचे। यहां उन्होंने भूमि बेचने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके उपरांत लोगों ने उपजिलाधिकारी को भी ज्ञापन दिया। बताया कि क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने समुदाय के लोगों को भूमि बेच रहा है। बाहरी राज्यों से आ रहे इन लोगों के कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। पूर्व में जब स्थानीय लोगों ने यह मुद्दा उठाया तो व्यक्ति ने भूमि समुदाय विशेष को नहीं बेचने की बात कही।

लेकिन, कागजों में भूमि बाहरी राज्यों के समुदाय विशेष को बेची जा रही है। एक दिन पूर्व लोगों ने जब व्यक्ति के इस कार्य का विरोध किया तो वह उल्टा लोगों को ही धमकी देने लगा। यही नहीं, यह व्यक्ति आसपास के लोगों को भी उनके भवन खाली करने की धमकी दे रहा है। जिससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है। मामले की शिकायत पुलिस से करने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यदि जल्द इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो काशीरामपुर तल्ला के लोग आंदोलन को मजबूर होंगे। इस मौके पर प्रीति रावत, रेनू रावत, उर्मिला, लक्ष्मी नेगी, संगीता नेगी, ललीता कश्यप,अनीता शर्मा, शांता देवी, सुधा देवी, अमरजीत कौर, सरोजनी देवी, कलावती देवी, सीमा आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!