Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

ग्रामीणों को वित्तीय जागरूकता की ओर प्रेरित करता उत्तराखंड ग्रामीण बैंक….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा पाबौ विकासखंड के ब्लॉक कार्यालय परिसर में एक सफल ग्राहक संपर्क कार्यक्रम (आउटरीच प्रोग्राम) का आयोजन किया गया, जिसमें  स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को बैंक की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं और डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं के प्रति जागरूक करना तथा वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों द्वारा बैंक की प्रमुख योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जनधन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, अटल पेंशन योजना, मुद्रा ऋण योजना इत्यादि की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही डिजिटल बैंकिंग सेवाओं जैसे -मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम सुविधा, नेट बैंकिंग, बैंक मित्र (BC) और ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) की कार्यप्रणाली और उनके लाभों पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र से जुड़े सफल कृषक  विपिन पंत ने अपनी सफलता की प्रेरणादायक कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार उन्होंने बैंक से ऋण प्राप्त कर आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाया और अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि की। उनकी कहानी ने उपस्थित अन्य कृषकों को बैंकिंग सेवाओं से जुड़ने और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

क्षेत्रीय प्रबंधक पी. के. गोयल ने कहा कि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता को बढ़ाने, डिजिटल सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने और सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने हेतु कृतसंकल्प है। भविष्य में भी बैंक इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक इस आयोजन के माध्यम से अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए ग्रामीण समुदाय को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा रहा है।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी धूम सिंह, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. के. के. मिश्रा, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक  पी. के. गोयल एवं शाखा प्रबंधक  ओमकार दत्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने और नियमित बैंकिंग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!