Breaking News

सीएम धामी का जनपद भ्रमण आज, प्रशासन ने की तैयारियां पूरी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर आ रहे हैं। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री बुधवार अपराह्न 10:55 बजे जी0टी0सी0  हैलीपैड देहरादून  से प्रस्थान कर 11:25 बजे पीठसैंण  हेलीपैड, पौड़ी गढ़वाल  पहुंचेंगे।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री  11:30  बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्य स्मृति पर आयोजित ‘राजकीय क्रांति दिवस’ मेले में  प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत मुख्यमंत्री  12:35 बजे पीठसैंण  हैलीपैड ,पौड़ी गढ़वाल के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित भ्रमण को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!