Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

जन मिलन कार्यक्रम में महापौर ने सुनी समस्याएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- महापौर विकास शर्मा ने अपने निवास पर आयोेजित जन मिलन कार्यक्रम में कई लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान नंदविहार स्थित श्री शांति कुंज मंदिर के पदाधिकारियों ने महापौर से भेंट कर मंदिर के सौंदर्यीकरण सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। महापौर ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होनंे कहा कि शहर के नगर निगम ने शहर के सभी प्रमुख मंदिरों के सौंदर्यीकरण की योजना तैयार की है, धार्मिक स्थलों के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।

उन्होंने कहा कि शांति कुंज परिवार के लोग समाज कोई सही दिशा और आध्यात्म से जोड़ने का काम कर रहे हैं, नगर निगम उन्हें अपना हर संभव सहयोग देगा।  जन मिलन कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान कई समस्याओं को लेकर महापौर ने मौके से ही सम्बंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

और पढ़ें

error: Content is protected !!