मांगों पर कार्यवाही नहीं तो बैठेंगे आन्दोलन पर सफाई कर्मचारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ का पूर्व में शासन के साथ जो समझौता हुआ था उस पर कार्यवाही ना होने से कर्मचारी काफ़ी नाराज हैं। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि उनकी मांगे समान काम, समान वेतन और  14  सूत्रीय मांगपत्र पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी है। इस विषय में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत को निवेदन भेजा। उन्होंने कहा पिछली बार हमें झूठा दिलासा दिया गया जिससे सारे कर्मचारी नाराज है। अगर हमारी मांगो को जल्द ही पूरा नहीं किया जायेगा तो सभी कर्मचारी आन्दोलन पर बैठ जायेंगे | प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश लाला, नैनीताल जिलाध्यक्ष विनय पाल,हल्द्वानी शाखा महामंत्री सुनील चौधरी, जगदीश, राजेन्द्र, जगपाल, श्याम सुन्दर, विशाल कुमार जैसे प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे |

और पढ़ें

error: Content is protected !!