Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स बढ़ाने की सनक में 12 नाबालिगों ने किया छात्र का अपहरण और पिटाई, वीडियो किया वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुड़कीट्यूशन पढ़ने जा रहे नाबालिग छात्र का स्कूटी सवार करीब 12 लड़कों ने अपहरण कर लिया और एक सुनसान जगह ले गए। जहां पर लड़कों ने छात्र को बेल्टों और डंडों से पीटा। आरोप है कि लड़कों ने पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 12 लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली पुलिस को मुनीत राजपूत निवासी मोहल्ला सोत, रुड़की ने तहरीर देकर बताया कि उनका नाबालिग बेटा रितेन चौहान बुधवार की शाम करीब चार बजे वह ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। आरोप है कि रामनगर में रास्ते में अलग-अलग स्कूटी पर आए करीब 12 लड़कों ने उसे रोक लिया और जबरन स्कूटी पर बैठाकर रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में एक सुनसान जगह ले गए और यहां बेल्टों और डंडों से उसे बुरी तरह पीटा।

भीड़ जुटने के बाद भी पीटते रहे
भीड़ जुटने के बाद भी आरोपी उसे पीटते रहे। आरोपियों ने रितेन का मोबाइल भी जमीन पर पटककर तोड़ दिया और फिर फरार हो गए। आरोप है कि उक्त लड़कों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर डाल दिया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!