Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

नैनीताल मॉल रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 20 दुकानों का एक लाख का चालान, सौ को नोटिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- बुधवार को पालिका टीम ने पुलिस के साथ मॉल रोड में सड़कों, नालियों के अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए सामान जब्त किया। अभियान में 20 दुकानों का 5000 के हिसाब से एक लाख का चालान किया गया। सौ लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। हाईकोर्ट ने मॉल रोड समेत शहर की सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। ईओ दीपक गोस्वामी के नेतृत्व में पालिका टीम पुलिस के साथ कार्रवाई करने पहुंची। अभियान की सूचना के बाद कई व्यापारियों ने नालियों के ऊपर से खुद सामान हटा लिए। पालिका टीम ने कई दुकान स्वामियों के सामान भी जब्त कर लिए। कई लोगों को हिदायत भी दी गई। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि पालिका नियमित रूप से बाजार का निरीक्षण करेगी। पालिका की टीम फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी करेगी। अतिक्रमण पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। टीम में ईओ द्वितीय विनोद सिंह जीना, एसएसआई दीपक बिष्ट, अतिक्रमण टीम प्रभारी कमल कटियार, मनोज कुमार, योगेश टम्टा, दीपक कुमार आदि रहे।

 

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!