Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात महिला की मौके पर मौत….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – गौला बाईपास रोड स्थित स्लॉटर हाउस के समीप रेलवे ट्रेक पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह लगभग 6:30 से 7:00 बजे के बीच एक अज्ञात महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करते हुए स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। महिला की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है, लेकिन फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि महिला ट्रेन से सफर के दौरान झटका लगने से गिर गई होगी, जिससे हादसा हुआ। हालांकि अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आशंका जताई है कि मृतका दिल्ली से काठगोदाम की ओर आ रही रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आई होगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयासों में जुटी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!