Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

गैस के दाम बढाकूर सरकार ने फिर रसोई पर डाला डाका: अलका पाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- केंद्र की मोदी सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये का इजाफा किये जाने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं पीसीसी सदस्य  अलका पाल ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। यहां जारी बयान में अलका पाल ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की वृद्धि कर केंद्र सरकार ने आम आदमी पर महंगाई का चाबुक चलाया है। उन्होंने कहा कि देश में पहले से ही रसोई का बजट आसमान छू रहा था। दाल, सब्जियों, खाद्य तेल, आटा और राशन का दूसरा सामान पहले से ही महंगा है, विभिन्न संस्थाओं की रिपोर्ट बताती है कि बढ़ी हुई महंगाई के कारण लोग कर्ज के बोझ में डूबते जा रहे हैं और बच्चों की पढ़ाई लिखाई तक का खर्च नहीं उठा पा रहे हैं।

 

ऐसे में सरकार को महंगाई में राहत देने का कोई कदम उठाना चाहिए था, लेकिन राहत देने के बजाय सरकार ने गैस सिलेंडर महंगा करके आम आदमी की पीड़ा का मजाक उड़ाया है।  उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार को तत्काल बढ़ी हुई कीमतें वापस लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह केंद्र सरकार को याद दिलाना चाहती हैं कि केंद्र में जब कांग्रेस पार्टी की सरकार थी तो गैस सिलेंडर पर सब्सिडी दी जाती थी। वर्तमान सरकार ने जान बूझकर सब्सिडी समाप्त की और धीरे-धीरे गैस सिलेंडर के दाम आसमान पर पहुंचा दिए। सरकार का यह कदम पूरी तरह जन विरोधी है। कांग्रेस भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का सदैव विरोध करती रहेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!