Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

लालकुआं में राशन कार्ड सत्यापन अभियान सख्त मोड़ पर, दो दिन में 20 अपात्र कार्डधारक बेनकाब”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- जिला प्रशासन के नेतृत्व में विभिन्न विभागों की टीमों द्वारा चलाए जा रहे राशन कार्डों के सत्यापन अभियान के दौरान दूसरे दिन वार्ड नंबर एक में ही कुल 180 राशन कार्डों का सत्यापन किया गया, जिसमें दूसरे दिन भी 10 राशन कार्ड धारक अपात्र पाए गये, अभी तक 2 दिन में 20 राशन कार्ड धारक अपात्र पाए गए, जिन पर नियमानुसार कार्यवाई गतिमान है नगर पंचायत लालकुआं में चल रहे राशन कार्ड सत्यापन में आज दूसरे दिन भी वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर में राशन कार्डों का सत्यापन अभियान जारी रहा, डोर टू डोर लगभग 180 परिवारों के राशन कार्डों की जांच की गई, जिसमें से 9 प्राथमिक परिवार कार्ड सफेद कार्ड धारक व एक अंत्योदय कार्ड धारक अपात्र पाए गए। वही क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत ने बताया कि दूसरे दिन भी कुल 10 राशन कार्ड धारक अपात्र पाए गए,

 

और वार्ड नंबर 1पूरा हो चुका है, कल से वार्ड नंबर 2 के राशन कार्डों का सत्यापन अभियान चलेगा, अभियान दल में उनके अलावा उप राजस्व निरीक्षक पूजा रानी, नगर पंचायत लालकुआं के कर संग्रहकर्ता कृष्णा चौधरी, दिनेश कुमार, पूर्ति सहायक सुनीता भट्ट, और अजय कुमार तथा नगर पंचायत के बहुद्देश्यीय कार्मिक विजय कुमार शामिल रहे इधर पूर्ती निरीक्षक मोहित काठयत का कहना है कि जांच के दौरान जो भी कार्ड धारक अपात्र पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, जो कोई भी कार्ड धारक है आपत्र वह अपने कार्ड जमा कर सकते हैं तथा जांच के दौरान जो कोई आपत्र पाया जाता है तो उसपर नियम अनुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी उन्होंने कहा  बिंदुखत्ता, हल्दुचौड़ सहित अन्य निकटवर्ती क्षेत्रों में भी जांच अभियान चलाया जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!