Breaking News

‘सशक्त मन, सशक्त परिवार’ से बनेगा स्वस्थ समाज, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 7वें राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह पर ऑनलाइन सेमिनार सरकारी चावल की गुणवत्ता जांचने गोदाम पहुंचीं एसडीएम मोनिका, सैंपल लेकर भेजे जाएंगे लैब; रिपोर्ट पर तय होगी कार्रवाई देहरादून में देर रात दर्दनाक हादसा, खड़े वाहनों को कार ने मारी टक्कर – महिला की मौत, एक घायल साइबर ठगों के खिलाफ चंपावत पुलिस का सुरीला अभियान, पुलिसकर्मी-क्रिकेटर कौशल उप्रेती ने गाया ‘जागते रहो’ गीत महिला उद्यमिता को नई उड़ान, रामनगर में शुरू हुआ पांच दिवसीय सरस मेला; 50 स्टॉलों पर दिखी ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और हुनर ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बड़ी पहल, एमयूवाई चौपाल से गांवों तक पहुंचेगी उद्यमिता की जानकारी

नैनीताल पुलिस को बड़ी कामयाबी: 200 नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल जनपद नैनीताल पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लालकुआं थाना और जनपद SOG की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो रोडवेज बस से 200 नशीले इंजेक्शन की तस्करी कर रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से सभी थानाध्यक्षों को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस ने यह अहम कार्रवाई अंजाम दी।

एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में लालकुआं पुलिस और SOG टीम ने सुभाष नगर बैरियर पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान रोडवेज बस संख्या UP25FT-4177 में सवार एक युवक की तलाशी के दौरान उसके थैले से कुल 200 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान मोहम्मद अकरम हुसैन उर्फ मुला पुत्र मोहम्मद इसरार हुसैन निवासी इंदिरा नगर, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह ये इंजेक्शन बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में रहने वाले रिहान और मुस्तफा नामक व्यक्तियों से खरीदकर लाया था।

बरामद सामग्री में शामिल हैं:

  • Vulcan Buprenorphin Injection 2ml – 100 अदद
  • Pheniramine Maleate Injection (Avil-10 ml) – 75 अदद
  • Pakavil-10 ml (Pheniramine Maleate Injection IP) – 25 अदद

कुल अनुमानित बाजार मूल्य – ₹10,000

अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/29 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारी:

  • उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह – प्रभारी चौकी बिंदुखत्ता
  • SOG प्रभारी संजीत राठौर
  • कांस्टेबल दिलीप कुमार, आनंदपुरी, तरुण मेहता
  • SOG कांस्टेबल संतोष बिष्ट, चंदन बिष्ट

जनपद नैनीताल पुलिस की यह कार्रवाई “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।

और पढ़ें

error: Content is protected !!