आप पार्टी का चला सदस्यता अभियान , बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने की पार्टी की सदस्यता ग्रहण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – (शादाब हुसैन)  रुद्रपुर में आम आदमी पार्टी के सदस्यता  अभियान में कर्नल अजय कोठियाल ने सैकड़ों की संख्या में पार्टी में सदस्यता दिलाई | जिसमें पार्टी को मजबूत करने के लिए जनरल सिंह काली ने  नितेश सिंह को आप पार्टी की सदस्यता दिलाई उनके साथ काफी बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुषों और युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की | कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड की जनता आम आदमी पार्टी को जो अपना पूरा समर्थन दे रही है वह किसी से छुपा नहीं है | जब कर्नल कोठियाल से पूछा गया  30 यूनिट मुफ्त बिजली देने, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को आपने जो अपनी पार्टी में मुख्य रूप से एजेंडा बनाया है और जिस तरीके से दिल्ली में आपकी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली फ्री का वादा किया है क्या वह उत्तराखंड में भी पूरे तरीके से लागू करेंगे जिसके जवाब में  कर्नल कोठियाल ने कहा जिस तरीके से दिल्ली के अंदर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली फ्री है उसी तरीके से उत्तराखंड में भी हम लागू करेंगे और जनता से किए हुए वादे पूरे करेंगे|

और पढ़ें

error: Content is protected !!