Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

काठगोदाम में जेवरात चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 शातिर चोर गिरफ्तार, 100% बरामदगी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काठगोदाम – काठगोदाम के खेड़ा क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी हुए सभी जेवरात बरामद कर लिए। 6 मार्च 2025 को अजीम खान के घर से लाखों के सोने-चांदी के जेवर चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई थी। SSP नैनीताल *प्रहलाद नारायण मीणा* के निर्देश पर *एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ सिटी हल्द्वानी नितिन लोहनी* के नेतृत्व में थाना काठगोदाम की टीम ने जांच शुरू की।

*थानाध्यक्ष दीपक सिंह बिष्ट* के नेतृत्व में गठित दो टीमों ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों से पूछताछ के बाद 27 मार्च को तीनों आरोपियों—*देवेंद्र थापा, उज्जवल सिंह परगाई और संदीप कुमार—को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि चोरी किए गए जेवरात को पकड़े जाने के डर से गोलानदी के जंगल में गड्ढा खोदकर छुपाया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। इस सराहनीय कार्य के लिए **SSP नैनीताल ने पुलिस टीम को ₹2500 का इनाम देने की घोषणा की।*

*पुलिस टीम:* 

  1. *थानाध्यक्ष काठगोदाम* – दीपक सिंह बिष्ट
  2. *प्रभारी चौकी खेड़ा* – उ.नि. मनोज कुमार
  3. *साइबर सेल प्रभारी* – उ.नि. फिरोज आलम
  4. *प्रभारी चौकी दमुवाढुंगा* – उ.नि. अरुण सिंह राणा
  5. *कांस्टेबल* – भानु प्रताप, अशोक रावत, सुरेंद्र सिंह, प्रेम प्रकाश, टीका राम (सभी काठगोदाम)
  6. *सर्विलांस एसओजी* – कांस्टेबल अरविंद बिष्ट

और पढ़ें

error: Content is protected !!