Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

डॉ गौरव वार्ष्णेय का मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना हेतु चयन….   

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

 लालकुआं- श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, पण्डित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश के गणित विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ गौरव वार्ष्णेय की शोध परियोजना मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना हेतु चयनित की गयी है| उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना हेतु  शोध परियोजना चयन करने हेतु प्रस्ताव मांगे गए थे| जिस हेतु प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में कार्यरत प्राध्यापकों द्वारा इस योजना हेतु शोध प्रस्ताव जमा किये गए| सभी प्रस्तावों का तीन चरणों में मूल्यांकन किया गया था| प्रथम चरण में स्क्रीनिंग, दूसरे चरण में प्रस्तुतीकरण तथा तीसरे चरण में चयन एवं मूल्यांकन समिति की अनुशंसा के आधार पर गणित विषय में डॉ वार्ष्णेय के शोध प्रस्ताव को इस योजना हेतु चयनित किया गया है|इस शोध परियोजना हेतु उन्हें दस लाख चौदह हजार सात सौ पचास रुपये की स्वीकृति मिली है| पहली क़िस्त के रूप में पचास प्रतिशत धनराशि जारी कर दी गयी है| इस परियोजना के माध्यम से डॉ वार्ष्णेय ब्लॉक्ड आर्टरी में रक्त प्रवाह पर गणितीय मॉडलिंग के माध्यम से शोध कार्य करेंगे| इस इसमें वे उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में  रक्त प्रवाह पर उच्च एवं निम्न तापमान के प्रभाव का भी अध्ययन करेंगे| डॉ गौरव वार्ष्णेय की शोध परियोजना का मुख्यमन्त्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना हेतु चयन होने पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एन के जोशी, कुलसचिव दिनेश चंद्रा, परिसर निदेशक प्रो एम एस रावत, संकायाध्यक्ष विज्ञान प्रो जी के धींगरा, संकायाध्यक्ष कला प्रो डी सी गोस्वामी, संकायाध्यक्ष वाणिज्य प्रो कंचनलता सिन्हा, गणित विभागाध्यक्ष प्रो अनीता तोमर, निदेशक शोध प्रो परवेज अहमद, प्रो दीपा शर्मा सहित सभी प्राध्यापकों ने हर्ष व्यक्त किया|।

और पढ़ें

error: Content is protected !!