पुलिस ने पकड़ा बाइक चोरों का लोकल गैंग, चोरी की 10 बाईक बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर : (सुनील शर्मा)  पुलिस ने बाइक चोरों के गैंग का खुलासा करते हुए 5 चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 10 बाइकें बरामद की हैं। कोतवाली काशीपुर क्षेत्र में बीते कुछ समय से हो रही बाइक चोरी के खुलासे को लेकर एसएसपी उधम सिंह नगर ने आदेश दिया कि बाइक चोरी के खुलासे के लिए पुलिस टीमें बनाकर चोरियों की छानबीन करें। जिस पर sp और asp काशीपुर के निर्देशन में कोतवाल काशीपुर ने पुलिस टीमों का गठन किया । पुलिस टीम ने गहन पड़ताल करने के बाद सोमवार को मुखबिर के सूचना देने पर कुण्डेश्वरी चौराहा, जसपुर रोड़ से पवन पुत्र चरनदास को , काशीपुर जिला उधम सिंह नगर में  एक चोरी की मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने काशीपुर, गदरपुर, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद तथा आईटीआई क्षेत्र से अन्य मोटर साईकिलें भी चोरी की हैं। चोरी की सभी मोटर साइकिलें उसने बेचने की नीयत से अपने अन्य साथियों की निगरानी में छिपाकर रखी हुई हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!