काशीपुर – (सुनील शर्मा) काशीपुर के नगर व ग्रामीण क्षेत्र के राशन उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेत्री मुक्ता सिंह और कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पूर्ति निरीक्षक के कार्यालय पहुंचे | इस दौरान पूर्ति निरीक्षक के शहर से बाहर होने के कारण सभी उपजिलाधिकारी से मिले और उन्हें सस्ता गल्ला उपभोक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराया । काशीपुर तथा आसपास के क्षेत्र के राशन उपभोक्ता कांग्रेस नेत्री मुक्ता सिंह के नेतृत्व में पूर्ति निरीक्षक के कार्यालय पर अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। अपनी समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेत्री के साथ पहुंचे राशन उपभोक्ताओं का साफ कहना था कि राशन की समस्या को लेकर वह पिछले काफी समय से पूर्ति निरीक्षक कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनकी किसी भी तरह की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मुक्ता सिंह ने बताया कि राशन उपभोक्ताओं को राशन कार्ड आनलाइन करने के नाम पर परेशान किया जा रहा है। । उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को आनलाइन कराने के लिए राशन की दुकानों और पूर्ति कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मुक्ता सिंह ने कहा पूर्ति कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। अधिकारी जनता को परेशान कर रहे हैं। वहीँ किसान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष शशांक सिंह ने भी संयुक्त मजिस्ट्रेट को राशन उपभोक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराया। सभी की समस्याएं सुनते हुए उपजिलाधिकारी आकांक्षा वर्मा ने कहा कि राशन उपभोक्ता अपनी समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र दें |और उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि वह अनियमितता बरतने वाले राशन की दुकानों पर जल्द ही की जाएगी छापेमारी |

Skip to content











