Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

महाविद्यालय में कला,चित्रकला आलेखन फाइन आर्ट विषय खोले जाने की मांग को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्दूचौड़ – विकासखंड हल्द्वानी के पंचायत प्रतिनिधियों ओर छात्र नेताओं के द्वारा लंबे समय से महाविद्यालय में कला,चित्रकला आलेखन फाइन आर्ट विषय खोले जाने की मांग के मद्देनजर विकास खंड की प्रशासक रूपा देवी के प्रतिनिधि भुवन प्रसाद ग्राम पंचायत  हल्दूचौड़ दीना की प्रधान हेमा जोशी समेत तमाम छात्र नेताओं और पंचायत प्रतिनिधियों ने लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय हल्दूचौड़ प्राचार्य डॉ सीमा श्रीवास्तव से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन प्रेषित कर क्षेत्र के उक्त विषय में रुचि रखने वाले छात्र छात्राओं के हितार्थ उच्च शिखा निदेशालय समेत शासन को अविलंब प्रस्ताव भेजे जाने की मांग की।

दिए गए ज्ञापन में हवाला दिया गया है कि उक्त विषय में रुचि रखने वाले छात्र छात्राओं ओर उनके अभिभावकों द्वारा लंबे समय से उक्त विषय खोले जाने की मांग की जा रही है  यहां तक कि उच्च शिक्षा मंत्री से भी पत्राचार किया गया है और उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा पूर्व में प्रस्ताव शासन को भेजे जाने को निर्देशित किया गया था बावजूद अभी तक उक्त विषय खोले जाने को लेकर प्रगति शून्य रही है। जन प्रतिनिधियों की महाविद्यालय की प्राचार्य से जल्द प्रस्ताव उच्च शिक्षा  निदेशालय और शासन को भेजे की मांग पर प्राचार्य द्वारा सहमति दिए जाने पर पंचायत प्रतिनिधियों ओर छात्र नेताओं ने उनका आभार व्यक्त किया है। ज्ञापन देने वालों में विकास खंड प्रशासक प्रतिनिधि भुवन प्रसाद,ग्राम प्रधान हेमा जोशी,क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिलोचन पाठक (रिंकू) छात्र नेता मोहित जोशी आदि शामिल रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!