देह व्यापार और मानव तस्करी का लेकर हुआ बड़ा खुलासा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह नगर –  (शादाब हुसैन)  देह व्यापार और मानव तस्करी का लेकर रुद्रपुर , उधम सिंह नगर में काफी समय से पुलिस को और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग को लगातार सूचना मिल रही थी जिसको पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए थाना ट्रांजिट कैंप में बनखंडी कॉलोनी फेस टू से 5 लोगों को गिरफ्तार किया | पिछले काफी समय से जिले में एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट अनैतिक व्यापार, बाल विवाह ,बालश्रम ,और मानव तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार काम कर रहा है | एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी बसंती आर्या को कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने शिकायत की उसकी नाबालिक पुत्री घर से बिना बताये अक्सर गायब हो जाती है। कुछ भी पूछने पर गुमशुम व डरी हुई रहती है। जिस कारण मैं और मेरा परिवार डिप्रेशन में है | शिकायतकर्ता ने कहा कहा मुझे आशंका है की मेरी पुत्री को किसी महिला ने दुराचार में फंसाया है , प्राप्त शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए निरीक्षक बसंती आर्या ने गोपनीय तरीके से अपनी पूरी टीम को खोजबीन में लगा दिया , पुलिस टीम की खोजबीन करने पर शिकायतकर्ता की पुत्री अचानक स्वयं अपने घर पर वापस आ गयी। जिसकी सूचना शिकायतकर्ता ने निरीक्षक बसन्ती आर्य को दे दी | शिकायतकर्ता की पुत्री से पूछताछ पर पता चला कि उसे व उसकी दोस्त को एक युवती व दो युवक काफी समय से अपने पास रखकर उनसे अनैतिक देह व्यापार करा रहे थे जिसमे कई लोग शामिल है |  शिकायतकर्ता की पुत्री ने जो बातें बताई उनकी सत्यता के लिए उस युवती के मोबाईल की खोजबीन की गयी और मोबाईल नंबर की जांच की गयी | शिकायतकर्ता की पुत्री के बताये अनुसार 05 युवक और युवतियों को जनपथ रोड से गिरफ्तार कर लिया गया |

और पढ़ें

error: Content is protected !!