Breaking News

गाँधी कॉलोनी में बड़े धूमधाम से मनाया गया राधा अष्टमी पर्व

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – (शादाब हुसैन) गांधी कॉलोनी स्थित श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में राधा अष्टमी पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया | इस अवसर पर उत्तराखंड की महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा और कांग्रेस नेता अनिल शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचकर पूजा अर्चना की | साथ ही वहां उपस्थित जनसमुदाय को राधा अष्टमी की शुभकामनाएं दी | इससे पूर्व आयोजकों ने मीना  शर्मा और कांग्रेस नेता अनिल शर्मा का भव्य स्वागत किया | उन्हें पीत वस्त्र और फूल माला पहनाकर मंदिर कमेटी की तरफ से आशीर्वाद दिया | इस अवसर पर मंदिर को भव्य और आकर्षक ढंग से सजाया गया था प्रसिद्ध भजन गायक अमन सांवरिया और डिम्पी चोपड़ा ने श्री राधा जी और श्री कृष्ण जी का मनमोहक भजन सुना कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया | कार्यक्रम में कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, सुनील यादव, प्रीतम यादव, अमित अरोरा, ममता सरोज, प्रियंका डोली सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहें |

और पढ़ें

error: Content is protected !!