Breaking News

रविंद्र नगर सुरक्षा समिति ने रविंद्र नगर को नशा मुक्त बनाने का लिया संकल्प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – (शादाब हुसैन)  रविंद्र नगर थाना ट्रांजिट कैंप चौकी आवास विकास में नशे को लेकर रविंद्र नगर वासियों ने एक सुरक्षा समिति बनाई है जिसमें उनकी शिकायत थी रविंद्र नगर में नशे का धंधा जोर शोर से चल रहा है और यह सब प्रशासन की देखरेख में फल फूल रहा है कई बार उच्च अधिकारियों के साथ-साथ चौकी प्रभारी और थाना प्रभारी को भी अवगत कराते हैं लेकिन उसके बाद भी उसमें कोई कार्यवाही नहीं की जाती | नशा व्यापारी खुले शब्दों में कहते हैं कि तुमसे जो कर सको वह कर लो यह बंद होने वाला नहीं इसी क्रम को देखते हुए रविंद्र नगर वासियों ने सुरक्षा समिति बनाकर कड़े शब्दों में यह चेतावनी दी है अगर नशा व्यापारी अपना नशा बंद नहीं करेंगे तो एक जुट होकर रविंद्र नगर को नशा मुक्त बनाना है और नशा व्यापारियों को और नशा करने वालों को यहां से खदेड़ना है उन्होंने प्रशासन से भी मांग करते हुए कहा है कि अगर प्रशासन हमें सपोर्ट करता है तो हम प्रशासन को हर तरीके से मदद करने के लिए तैयार हैं |

और पढ़ें

error: Content is protected !!