Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

तहसील दिवस में 08 शिकायतें दर्ज, 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन पर विकासखंड थलीसैंण सभागार में तहसीलदार थलीसैंण धीरज सिंह राणा की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 08 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें मौके पर ही 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में अधिकतर शिकायतें लोक निर्माण, समाज कल्याण व राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित थी। तहसीलदार ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को कहा कि जो शिकायतें तहसील दिवस में क्षेत्रीय लोगों द्वारा दर्ज कराई गई है उनका निस्तारण समय पर करें। जिससे आम जनमानस को उसका लाभ समय पर मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि तहसील दिवसों का आयोजन जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए किया जाता है।

 

कहा कि क्षेत्रीय अधिकारी क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करें, ताकि लोगों को तहसील, ब्लॉक या मुख्यालय के चक्कर न काटने पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि तहसील दिवस का उद्देश्य क्षेत्र की जनता को राहत पहुंचाना और उनके मुद्दों का तत्काल निस्तारण करना है। तहसील दिवस में राजेश्वरी देवी ने पेंशन, लक्ष्मण सिंह ने दिव्यांग पेंशन, रबूलाल ने सड़कों की मरम्मत, मोहन सिंह ने विद्युत विभाग से मानदेय प्राप्त न होने सहित अन्य शिकायतें स्थानीय लोगों द्वारा तहसील दिसस में रखी गई। तहसील दिवस में खंड विकास अधिकारी टीका राम, ईओ थलीसैंण दीपक प्रताप, विद्युत विभाग से धमेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार रमेंद्र चंद्र बहुगुणा, कानून विनोद रावत, उद्योग विभाग से कमल कोठियाल, सिचांई विभाग से मोहित शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!