Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

आकृति गौ सेवा आश्रम पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और पूर्व महापौर हेमलता नेगी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -
कोटद्वार- पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं पूर्व महापौर, कोटद्वार हेमलता नेगी आज आकृति गौ सेवा आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने न सिर्फ गौ माता की सेवा की, बल्कि वहां मौजूद अन्य असहाय पशुओं एवं पक्षियों की देखभाल का भी निरीक्षण किया। आश्रम की अध्यक्षा श्रीमती सुषमा जखमोला ने उन्हें पूरे परिसर का भ्रमण कराया और वहां चल रहे पशु-पक्षी कल्याण कार्यों की जानकारी दी। यह आश्रम केवल गौ सेवा का ही केंद्र नहीं है, बल्कि सभी बेसहारा और असहाय जीवों के लिए एक सुरक्षा कवच बना हुआ है। यहां जो सेवा कार्य हो रहा है, वह न केवल हमारी संस्कृति की पहचान है, बल्कि जीवों के प्रति संवेदनशीलता और करुणा का जीवंत उदाहरण भी है। हमें इस तरह के प्रयासों को और आगे बढ़ाने के लिए सहयोग करना चाहिए।
महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के अध्यक्ष संजय मित्तल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय माहेश्वरी  ने भी इस सेवा कार्य में भाग लिया । सभी ने आश्रम में रह रहे पशु-पक्षियों को चारा और दाना खिलाया और इस नेक पहल के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया। नेगी जी ने समाज से अपील करते हुए कहा, पशु-पक्षी भी इस सृष्टि का अभिन्न हिस्सा हैं। हम सभी का यह कर्तव्य बनता है कि हम उनकी सुरक्षा और भलाई के लिए मिलकर काम करें। कोई भी प्राणी भूखा न रहे, पीड़ा में न रहे – यही सच्ची सेवा है। उन्होंने आश्रम संचालिका श्रीमती सुषमा जखमोला जी को इस प्रेरणादायी कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास दिलाया कि इस पवित्र उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी  एवं पूर्व महापौर श्रीमती हेमलता नेगी  ने आकृति गौ सेवा आश्रम में की सेवा। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल एवं वरिष्ठ कांग्रेसी  विजय माहेश्वरी  भी रहे मौजूद

और पढ़ें

error: Content is protected !!