Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

पुलिस की सराहनिए पहल, मानसिक रूप से कमज़ोर व्यक्ति को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- राजेंद्र बिष्ट निवासी-श्रीकोट,श्रीनगर द्वारा कोतवाली श्रीनगर पर सूचना दी कि उनके घर पर कार्य करने वाला व्यक्ति श्री विजय सिंह उर्फ दिगंबर (उम्र -26 वर्ष )निवासी- थार्ती,भटवाड़ा, घनसाली जो दिनांक 15.02.2025 को सुबह श्रीकोट से अपने गांव थार्ती,भटवाड़ा जाने के लिए निकला था। लेकिन अभी तक वह अपने घर नहीं पहुंचा है और उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से भी थोड़ा कमजोर है। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी श्रीनगर श्री अनुज कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम श्रीनगर द्वारा इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त गुमशुदा व्यक्ति की तस्वीरों व हुलिया अनुसार खोजबीन शुरू की गयी।

 

पुलिस टीम द्वारा भौतिक व तकनीकी रूप से गुमशुदा की तलाश की गई जैसे विभिन्न ग्रुप में गुमशुदा की फोटो और डिटेल भेजकर, बस टैक्सी ड्राइवर से पूछताछ कर पुलिस द्वारा तलाश हेतु किये गये कड़े प्रयासों के फलस्वरूप  गुमशुदा को ढूंढ़कर सकुशल उसके परिजन धीरेन्द्र रौतेला (जीजा) के सुपुर्द किया गया। पुलिस टीमउपनिरीक्षक श्री  मुकेश गैरोला,अपर उपनिरीक्षक श्री विनोद शाह ,मुख्य आरक्षी श्री हर्षवर्धन राणा आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!