हल्द्वानी – ( जफर अंसारी ) बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत धरने पर बैठे | पॉस कॉलोनी से हाईटेंशन लाइन हटाकर गांव की सड़क पर लगाने से नाराज स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे है | बिजली विभाग के अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी कोई सुनने को तैयार नहीं है | कैबिनेट मंत्री के धरने पर बैठने से हल्द्वानी से देहरादून तक हड़कंप मंच गया | बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को जेसे ही इसका पता चला उन्होंने कैबिनेट मंत्री से माफी मांगी और साथ ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया | देर रात तक बिजली विभाग के खिलाफ, मंत्री व स्थानीय लोगों का धरना चलता रहा |

Skip to content











