पत्थरचट्टा में बूथ समिति सत्यापन अभियान की बैठक आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – (शादाब हुसैन आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को मद्देनजर रखते हुए  भाजपा ने बूथ विजय अभियान प्रारंभ किया। जिसमें हर बूथ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से भागीदारी कर पार्टी के इस अभियान को सफल बनाना है। भाजपा चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने पत्थरचट्टा में शक्ति केंद्र  बूथ संख्या 148 व 149 में बूथ समिति सत्यापन अभियान की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान बूथ समितियों के गठन के पदाधिकारियों ने बेहतर कार्य कर पार्टी प्रत्याशी अजय भट्ट को भारी  मतों से विजयी बनाया। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी निष्ठा व लगन से निभानी है।उन्होंने कहा कि बूथ समिति का पुर्नगठन कर पार्टी के निष्ठावान एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को समिति में स्थान देकर उनका सम्मान करना है। बूथ स्तर पर संगठन मजबूत होगा तो निश्चित रूप से इसका लाभ विधानसभा चुनाव में मिलेगा |

और पढ़ें

error: Content is protected !!