Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म पर चल रही दिक्कत, यात्रियों में मची अफरातफरी……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद भी हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर सतर्कता नहीं बरती जा रही। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगे डिस्प्ले खराब होने से यात्रियों को अपने कोच की सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। ट्रेन के पहुंचते ही यात्रियों में अफरातफरी का आलम देखा जा रहा है। हालांकि दिल्ली हादसे के मद्देनजर आरपीएफ के जवानों ने सतर्कता बढ़ा दी है। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन की सोमवार अपराह्न भी यही स्थिति दिखाई दी। काठगोदाम से 3:20 बजे आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के पहुंचने से पहले एनाउंस होते ही प्लेटफॉर्म की बेंचों पर बैठे यात्री भी खड़े होने लगे। ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची तो यात्रियों ने अपने कोच तलाशना शुरू कर दिया।

 

वहां लगे डिस्प्ले में से कई तो खराब थे और जो सही भी थे, उन पर कोई अपडेट नहीं किया गया था। पता चला कि ये डिस्प्ले तीन दिन से खराब हैं। ट्रेन के मात्र दो मिनट रुकने के कारण यात्रियों और विशेषकर बुजुर्गों को परेशानी हुई। यात्री दौड़ते नजर आए। यदि पहले से पता चल जाता कि कौन सा कोच कहां रुकेगा तो यह स्थिति नहीं होती। मालूमात करने पर पता चला कि प्लेटफॉर्म नंबर दो व तीन के डिस्प्ले लंबे समय से खराब हैं। परिजनों को ट्रेन में बैठाने आए शहर निवासी अनिल समेत कई लोगों ने इस परेशानी के लिए रेलवे अफसरों को जिम्मेदार ठहराया। इस मुद्दे पर रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर एक के 18 में से डिस्प्ले वायरिंग गड़बड़ होने के कारण बंद हैं। बोले, इन्हें जल्द सही करा लिया जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!