Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

नगर निगम के जोनल कार्यालय खोलने की कवायद शुरू,चार स्थानों पर खुलेंगे जोनल कार्यालय, महापौर ने चिन्हित किये स्थान……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- नगर निगम के चार जोनल कार्यालय खोलने की कवायद शुरू हो गयी है। शनिवार को महापौर विकास शर्मा ने  भ्रमण कर जोनल कार्यालयों के लिए लिए स्थान चिन्हित किये। अलग-अलग वार्डो में खुल रहे इन कार्यालयों में नगर निगम से सम्बंधित रूटीन के कार्याें के लिए कर्मचारी तैनात किये जायेंगे साथ ही खुद मेयर भी माह में एक दिन इन कार्यालयों में बैठकर लोगोे की शिकायतें सुनेंगे। महापौर विकास शर्मा ने शनिवार को विभिन्न वार्डों का स्थलीय निरीक्षण कर निगम की ओर से चल रहे विकास कार्यों का  जायजा लिया और प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर नगर निगम के अधिकारियों, पार्षदों और वार्डवासियों के साथ चर्चा की। इस दौरान महापौर विकास शर्मा ने चुनाव के दोरान किये गये वायदे को पूरा करने के लिए नगर निगम के चार जोनल कार्यालयों के स्थान भी चिन्हित किये।

 

जोनल कार्यालय ट्रांजिट कैम्प, आवास विकास, पहाड़गंज, भूरारानी ओर पहाड़गंज में खोलने का निर्णय लिया गया। इनके लिए स्थान का भी चयन किया गया। मेयर विकास शर्मा ने बताया कि चारों स्थानों पर नगर निगम के स्थाइ्र्र जोनल कार्यालय स्थापित किये जायेंगे। प्रत्येक जोनल कार्यालय से 10 वार्डों को जोड़ा जायेगा। जहां पर नियमित रूप से नगर निगम का स्टाफ आम जनता के लिए सुलभ रहेगा और वार्ड की जनता इन कार्यालयों में नगर निगम से सम्बंधित टैक्स भरने, विभिन्न प्रमाण पत्र जारी करने से लेकर छोटे मोटे कई काम आसानी से करा सकेगी।  वार्डवासियों को हर काम के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मेयर ने कहा कि माह में एक दिन वह खुद भी जोनल कार्यालय में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और कार्यालय आने वाले लोगों के साथ संवाद करेंगे।

 

निरीक्षण के दौरान मेयर विकास शर्मा ने जोनल कार्यालयों की स्थापना को लेकर नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि कहा कि सभी निर्माण कार्य जनता को अधिक से अधिक लाभान्वित किये जाने के उद्देश्य से किये जायेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि उन्होंने चुनाव के दौरान जनता से जो जो वायदे किये थे उन्हें पूरा करने के प्रयास शुरू कर दिये हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में रूद्रपुर के विकास को थमने नहीं दिया जायेगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!