Breaking News

500 साल पुराना हजरत कालू सैयद बाबा का मजार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

जसपुर – (शादाब हुसैन)  उधमसिंह नगर जिले की तहसील जसपुर से 15 किलोमीटर की दूरी मे ग्राम पतरामपुर के जंगल में कालू सैयद बाबा की दरगाह है जहां पर बृहस्पतिवार व सोमवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और अपनी मन्नत मांगते हैं , मन्नतें भी वहां पर यकीन के साथ पूरी होती हैं इसी तरीके से वहां पर अनेक खूबियां देखने को मिली जब हमने वहां पर खादिम से बात की तो उन्होंने बताया कि यह 500 साल पुराना हजरत कालू सैयद बाबा का मजार है और यहां पर दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मन्नत मांगने के लिए आते हैं और उनकी मन्नते पूरी होती हैं जब उत्तराखंड ख़बरनामा  की टीम वहां पहुंची तो देखा वाकई में हजारों की संख्या में वहां श्रद्धालु पहुंचते हैं लेकिन वहा न तो श्रद्धालुओं को सही तरीके से बैठने की व्यवस्था है | वहां के लोगों ने यह भी बताया की बृहस्पति और सोमवार को पतरामपुर चौकी इंचार्ज यहां पर चेकिंग के नाम पर आने वाले श्रद्धालुओं का उत्पीड़न करते हैं जंगल में आने जाने वालो  को ट्रैक्टर ट्राली निजी वाहन के अलावा कोई व्यवस्था वहां पर नहीं है इसलिए वहां पर चेकिंग के नाम पर वहां आने जाने वाले श्रद्धालुओं का  उत्पीड़न किया जाता है |

और पढ़ें

error: Content is protected !!