Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

भाजपा मेयर प्रत्याशी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को किया नमन……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- मतदान दिवस की व्यस्तता के बीच भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने आज नेताजी  सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर काशीपुर बाइपास रोड स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस युग पुरूष थे, हर भारतीय उनका ऋणी है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज का गठन कर अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिलाने का काम किया।  वे एक साहसी और स्वतंत्रता के प्रति अति उत्साहित नेता थे। नेता जी के लिए राष्ट्र सर्वाेपरि था। मातृभूमि को अंग्रेजों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए उन्होंने अपनी सेना ‘‘आजाद हिंद फौज’’ बनाने का रास्ता चुना। सुभाष चंद्र बोस का दिया गया नारा ‘‘तुम मुझे खून दो-मैं तुम्हें आजादी दूंगा’’

 

आज भी देश के हर नागरिक व युवाओं के दिलों पर अंकित है। यह नारा राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता, कर्तव्य और जिम्मेदारी का अहसास कराता है। उनका विचार था कि हमें अपनी राष्ट्रीय रक्षा को ऐसी मजबूत नीव रखनी चाहिए कि भविष्य में भी हमारी स्वतंत्रता पर कभी भी आंच न आए। नेताजी को साहस और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है इसी लिए केन्द्र की मोदी सरकार के प्रयासों से आज उनके जन्म दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है।  आज की युवा पीढ़ी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए ताकि हर बच्चा भारत की आजादी के गौरवपूर्ण इतिहास में नेताजी की भूमिका से अवगत हो सके।

और पढ़ें

error: Content is protected !!