विश्वविद्यालय की गलतियों का खामियाजा छात्रा को भुगतना पड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – ((ज़ुबैर आलम)  परीक्षा देने के बाद भी मार्कषीट नहीं मिलने से हताश हो चुकी श्रीनाज के लिए अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब आषा की किरण बनकर आये और उसकी मार्कशीट दिलाने में अहम भूमिका निभायी। बता दें कि 2016 में हल्द्वानी की श्रीनाज़ ने परीक्षा दी थी। इसके पश्चात हल्द्वानी डिग्री कॉलेज में भी परीक्षा दी लेकिन वहां उसकी बैक आई थी। इधर उसने 2017 में फिर से सेकंड ईयर का एग्जाम दिया लेकिन उसकी मार्कशीट नहीं मिल पायी। इससे परेशान होकर वह अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब से मिली और अपनी स्थिति उनको बतायी। वहीं नवाब ने उसकी सहायता को हाथ बढ़ाते हुए उसे इन्साफ दिलाया। इधर मार्कशीट मिलने पर श्रीनाज़ के चेहरे पर ख़ुशी की लहर दौड़ गयी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!