अवैध कटान के खिलाफ आम आदमी पार्टी में रोश , सीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – (ज़ुबैर आलम) आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डिंपल पांडे ने वन संरक्षक पश्चिमी वृत के माध्यम से उत्तराखंड के सीएम को पत्र भेजकर पेड़ों के अवैध कटान के दोषी वन निगम के अधिकारी और कार्यदायी संस्था के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विदित हो कि चंपावत में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत टकनागोठ डांडा मल्ला मोटर मार्ग के निर्माण के लिए 9.14 हेक्टेयर मार्ग गैर वानिकी कार्य के लिए स्वीकृत हुआ था। इस दौरान सड़क निर्माण के लिए पेड़ काटे जाने का जिम्मा वन निगम को दिया था। आरोप है कि स्वीकृत पेड़ों की संख्या से 37 पेड़ अधिक काट दिए गए। इधर सड़क  निर्माण में लगी कंपनी के  ठेके का स्वामित्व सफेदपोष नेता की बतायी जा रही है।  उनकी संस्था की भी जांच कर कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट करने और संस्था अध्यक्ष के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगायी। उन्होंने वन निगम के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने और जांच होने तक अधिकारियों को सस्पेंड करने की मांग की। वहां पुष्कर बिष्ट, मुशीर नवाब फ़हीम, उमेश राणा, सलमान अली, लक्ष्मी, मीना कुमारी, रेशमा इत्यादि आप कार्यकर्ता शामिल थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!